अन्य

रेखा गुप्ता को डीयू के कुलपति ने दी बधाई

jantaserishta.com
21 Feb 2025 8:19 AM IST
रेखा गुप्ता को डीयू के कुलपति ने दी बधाई
x
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने बधाई दी है।
वीडियो जारी करते हुए कुलपति ने कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं, यह दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान की बात है। रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं हैं। कुलपति ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा मिलेगी कि अगर हमारे पूर्व के विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं, तो हम भी पहुंच सकते हैं। रेखा गुप्ता से प्रेरणा लेकर बहुत से छात्रों का जीवन बदलेगा।
कुलपति ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह दिल्ली के लिए अच्छा कार्य करेंगी और दिल्ली को आगे बढ़ाने में उनका भरपूर योगदान होगा।
उल्लेखनीय है कि रेखा गुप्ता ने अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत डूसू चुनाव से की थी। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में कदम रखा। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी रहीं और 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष बनीं, जहां उन्होंने छात्रों के मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को पूर्व डीयू की छात्रा अलका लांबा ने भी बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "1995 की यह यादगार तस्वीर- जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण किया था। मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने एबीवीपी से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं। दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं कि मां यमुना स्वच्छ होंगी और बेटियां भी सुरक्षित रहेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story