अन्य

चिलचिलाती धूप में त्वचा को मिलेगी ‘ड्रिंकेबल कवच’ से सुरक्षा

jantaserishta.com
18 May 2025 10:53 AM IST
चिलचिलाती धूप में त्वचा को मिलेगी ‘ड्रिंकेबल कवच’ से सुरक्षा
x
नई दिल्ली: गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। चिलचिलाती धूप, तपन, उमस का प्रकोप शुरू हो चुका है। ऐसे में बाहर निकलते वक्त त्वचा को सूर्य की किरणों से सुरक्षित रखना जरूरी है। सनस्क्रीन एक बेहतर ऑप्शन है। हालांकि, इंटरनेट पर आजकल लगाने वाला नहीं, बल्कि पीने वाला सनस्क्रीन छाया हुआ है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा पीने वाले सनस्क्रीन की तारीफ और खूबियों को लेकर बताती हैं कि पीने वाले सनस्क्रीन को विशेषज्ञ त्वचा को सुरक्षित रखने का एक बेहतर ऑप्शन मानते हैं। उन्होंने बताया, “गर्मी के मौसम में त्वचा को सुरक्षित रखने की जरूरत होती है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन बेहद अहम है। आपकी त्वचा को अंदर से बाहर तक सुरक्षित रखने की कड़ी में सनस्क्रीन पहला कदम है। बाजार में अब ड्रिंकेबल सनस्क्रीन आ गया है, जिसे स्किन पर लगाने की बजाय पीना होगा। इसके बाद यह शरीर में जाकर स्किन के प्रोटेक्शन का काम करेगा।
कई कंपनियों के अनुसार, 'ड्रिंकेबल सनस्क्रीन' से शरीर के अंदर ऐसे तत्व एक्टिव हो जाते हैं, जो त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। इसे पीने के बाद धूप में सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। विशेषज्ञ भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह त्वचा को सुरक्षित रखने में कारगर है। वे बताते हैं, “ड्रिंकेबल सनस्क्रीन एक तरह का लिक्विड सप्लीमेंट है, जिसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी त्वचा को सनबर्न, काले धब्बे, चेहरे पर होने वाले मुहांसों और समय से पहले बूढ़ा होने यानी झुर्रियों से बचाते हैं। इसे केवल एक बार पीने की जरूरत होती है, आप चाहें तो दो बार भी पी सकते हैं। इससे कोई दाग नहीं पड़ता, कोई चिंता नहीं! बस पानी में मिलाकर पीना होता है और आप पूरे दिन सुरक्षित रह सकते हैं।”
ड्रिंकेबल सनस्क्रीन के फायदों पर नजर डालें तो इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से भी सुरक्षित करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई स्किन को स्ट्रेस से दूर रखने के साथ ही मुलायम भी बनाते हैं। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करते हैं और चेहरे पर निखार लाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story