अन्य

मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड : इंदर सिंह परमार

jantaserishta.com
11 July 2024 8:15 AM IST
मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड : इंदर सिंह परमार
x
भोपाल: बीजेपी शासित मध्य प्रदेश राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि पीएम श्री उत्कृष्ट महाविद्यालयों में जल्द ही ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। मंत्री इंदर सिंह परमार ने साफ किया कि पीएम श्री उत्कृष्ट महाविद्यालयों में ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय सभी समुदाय के लोगों और छात्र संगठनों से आपसी सहमति लेकर लिया गया है।
परमार ने बताया कि, इसके परिणाम आने के बाद अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी इस तरह ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है। जिस तरीके से निजी महाविद्यालयों में इतनी अधिक फीस लेने के बावजूद वहां ड्रेस कोड लागू है, उसी तरह से सरकारी महाविद्यालयों में भी ड्रेस कोड लागू किया गया है। उन्होंने कहा, नई शिक्षा नीति के तहत में एक अनुशासन के रूप में यह क़दम मध्य प्रदेश सरकार की तरफ़ से उठाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story