अन्य

डोनाल्ड ट्रंप ने फायरिंग की घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए यूएस सीक्रेट सर्विस को धन्यवाद दिया

jantaserishta.com
14 July 2024 9:06 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप ने फायरिंग की घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए यूएस सीक्रेट सर्विस को धन्यवाद दिया
x
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली को संबोधित करने के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में तैनात यूएस सीक्रेट सर्विस ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद ट्रंप ने गोलीबारी की घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए सीक्रेट सर्विस और लॉ इन्फोर्समेंट को धन्यवाद दिया है।
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मैं पेंसिल्वेनिया के बटलर में फायरिंग की घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए यूएस सीक्रेट सर्विस और लॉ इन्फोर्समेंट को धन्यवाद देता हूं।
डोनाल्ड ट्रंप ने रैली में मारे गए व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा उन्हें रैली में घायल हुए व्यक्ति के परिवार के प्रति भी अपनी संवेदना जताई। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि यह विश्वास से परे है कि हमारे देश में ऐसा कृत्य हो सकता है। शूटर की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "मुझे एक गोली लगी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी। मैंने एक तेज आवाज सुनी और फिर गोली चली। मैंने तुरंत महसूस किया कि गोली मेरी स्किन को चीरती हुई निकल रही है। बहुत ज्यादा खून बह रहा था, फिर मुझे एहसास हुआ कि क्या हो रहा है।"
रिपोर्ट के अनुसार, शूटर को गोली मार दी गई लेकिन उसकी अभी पहचान नहीं हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वह रैली स्थल के बाहर एक इमारत में छिपा था। रैली में आये लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story