अन्य

डोडा मुठभेड़: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और तरुण चुघ ने दी प्रतिक्रिया

jantaserishta.com
17 July 2024 9:13 AM IST
डोडा मुठभेड़: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और तरुण चुघ ने दी प्रतिक्रिया
x
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सोमवार शाम से आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में मंगलवार को एक पुलिसकर्मी, और सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए। इस घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को केंद्र सरकार जवाब देगी। जम्मू कश्मीर में शांति बहाल हुआ है और शांति को कायम रखना हमारा कर्तव्य है। पाकिस्तान के तरफ से हो रहे साजिश का हम लोग जवाब देंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि घटना दुखद और बेहद कष्टदायक है। हमारे नागरिकों पर हमला कर रहे एक भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा। जिन्होंने इस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, वो किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। पाकिस्तान हारी हुई बाजी लड़ रहा है। यह आईएसआई और पाकिस्तानी गुर्गों की आखिरी लड़ाई है। निश्चित रूप से एक भी आतंकी को नहीं छोड़ा जाएगा।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ पूरी रात चली मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी मंगलवार को शहीद हो गए।
इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात डोडा में एक वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी और एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से चारों सैन्यकर्मी शहीद हो गये, जबकि घायल पुलिसकर्मी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story