अन्य

मुरादाबाद में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग और पथराव, 10 नामजद

jantaserishta.com
21 Jan 2025 8:43 AM IST
मुरादाबाद में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग और पथराव, 10 नामजद
x
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना कटघर स्थित इनायतपुर में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की घटना हुई है। यह घटना रविवार देर शाम की है, जिसका वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
एसपी सिटी मुरादाबाद कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना कटघर में एक गांव सिरसा इनायतपुर में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही तत्काल हमारी फोर्स वहां पहुंची। जैसे ही फोर्स वहां पहुंची, लोग भाग गए। जानकारी करने पर पता चला कि दो पक्ष हैं। वहां एक पक्ष का नेता अफसर है, जबकि दूसरे का चांद है। चांद और अफसर किसी पुराने विवाद में आपस में भिड़ गए। रविवार को किसी मुकदमे के फैसले को लेकर विवाद हुआ था। दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से मुकदमा पंजीकृत हुआ है। 10 लोग नामजद हैं। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। विवेचना की जा रही है। जितने लोग इस घटना में शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
पुलिस के मुताबिक, कटघर थाना क्षेत्र में सिरसा इनायतपुर गांव के रहने वाले चांद बाबू और अफसर अली में पुराने किसी मुकदमे को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों के घर आमने-सामने हैं। पुराने मुकदमे में फैसला करने को लेकर एक पक्ष पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़े। दोनों तरफ के घरों की छतों से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान चांद बाबू के पक्ष से अफसर अली के घर पर पथराव के साथ तमंचे से फायरिंग की गई।
इस घटना का सामने के मकान से पूरा वीडियो बना लिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम घटनास्थल पर पहुंची और गांव के लोगों से पूछताछ की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story