अन्य
महाविकास अघाड़ी में सीएम के चेहरे को लेकर मतभेद : बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर
jantaserishta.com
10 Aug 2024 8:29 AM IST

x
मुंबई: बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर शुक्रवार को महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा,“ उद्धव ठाकरे व कांग्रेस के मतभेद अब तक केवल सतह पर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जल्द ही ये मतभेद गंभीर रूप ले लेंगे, क्योंकि उद्धव ठाकरे विधानसभा चुनाव में सीएम का चेहरा बनने के लिए दिल्ली गए थे, और इधर पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि चेहरा बाद में तय होगा। इससे समझ में आ गया कि भविष्य में महाविकास अघाड़ी में क्या होने वाला है।”
वहीं, उन्होंने संजय राउत को लेकर भी अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा, “संजय राउत को अपनी औकात में रहकर बोलना चाहिए। उनको किसी की औकात की बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। लेकिन संजय राउत अब भटक चुके हैं, और अब वेताल (एक प्रकार का राक्षस) जैसा बोल रहे हैं।''
उन्होंने आगे कहा, “सभी को वहां समान निधि मिलती है। शिवसेना, भाजपा और राष्ट्रवादी पार्टी के समन्वयक, दोनों उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री मिलकर निधि का वितरण करते हैं। इसलिए निधि की कहीं कोई शिकायत नहीं है, और यदि कोई शिकायत होती भी है, तो उसे पार्टी स्तर पर सुलझा लिया जाता है।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





