अन्य
अखनूर में दिव्यांगों ने कहा, 'पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं'
jantaserishta.com
28 April 2025 8:39 AM IST

x
अखनूर: जम्मू के अखनूर में रहने वाले दिव्यांगों ने पीएम मोदी के बारे में कहा कि वह जो कहते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं। इस बार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पूरा देश पीएम मोदी के सभी फैसलों के साथ है।
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारत सरकार ने कुछ कठोर फैसले लिए हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि आतंकवादियों को उनकी कल्पना से बढ़कर कड़ी सजा देंगे।
रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पहलगाम घटना का जिक्र किया। मन की बात सुनने के बाद अखनूर में रहने वाले दिव्यांगों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की।
एक दिव्यांग ने कहा कि जिस तरह से पहलगाम घटना के बाद पीएम मोदी ने कुछ कठोरतम फैसले लिए, हम चाहते हैं कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए हम दिव्यांग समाज मोदी सरकार के साथ है। हम चाहते हैं पाकिस्तान को इस बार ऐसा सबक सिखाना चाहिए, जिससे वह जिंदगी भर याद रखे।
एक अन्य दिव्यांग ने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं उसे वह पूरा करते हैं। पीएम मोदी का स्टाइल मुझे एक फिल्म की याद दिला देता है। जिसमें आतंकियों को बर्बाद करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाती है। भारत ने पानी बंद कर दिया है और पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। पाकिस्तान के राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं, जिसमें वह गीदड़ भभकी दे रहे हैं कि पानी रोका तो खून बहा देंगे। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि ऐसी गीदड़ भभकी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के दौरान भी दी गई। क्या हुआ? वहीं, अन्य दिव्यांगों का कहना है कि भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी घटना के बाद जो फैसले लिए हैं, हम उनके साथ हैं। आतंकवादियों के साथ-साथ उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तान पर इस बार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





