अन्य
दिलीप घोष का विपक्ष पर तंज, कहा-महिला हितों की अनदेखी का जनता देगी जवाब
jantaserishta.com
18 April 2026 12:07 PM IST

x
खड़गपुर: लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल (संविधान का 131वां संशोधन) पारित न हो पाने को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विधेयक महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन नहीं किया, जिससे यह पारित नहीं हो सका।
खड़गपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि इस तरह के अहम विधेयक पर सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन देना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और यह विधेयक उसी दिशा में एक बड़ा कदम था। इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन कुछ दलों ने सहयोग नहीं कर महिला हितों की अनदेखी की है।
भाजपा नेता ने कहा कि जो दल इस विधेयक के समर्थन में नहीं आए, उनके रुख को देश की जनता देख रही है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने संकेत दिया कि जनता ऐसे मुद्दों पर अपनी राय चुनाव के जरिए स्पष्ट करती है।
इसके अलावा दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तृणमूल कांग्रेस की हार की संभावनाएं बढ़ रही हैं। उनकी भाषा और अधिक आक्रामक होती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रही है और अब बदलाव चाहती है।
दिलीप घोष ने कहा कि आने वाले चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल की जनता इस बार सही निर्णय लेगी और विकास तथा स्थिरता के पक्ष में मतदान करेगी।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता सरकार से परेशान हो गई है, उनकी समस्याएं कोई नहीं सुन रहा है। इसीलिए अबकी बार भाजपा सरकार आ रही है, जिससे पश्चिम बंगाल का विकास हो सके। जनता को विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसा हर राज्य में विकास हो रहा है, उसी तरह यहां भी देखने को मिलेगा।
दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहले केंद्र की योजनाओं की लागू किया जाएगा, जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





