अन्य

सुंदरकांड को लेकर दिग्विजय सिंह का बयान हिंदुओं का अपमान, तुष्टिकरण की राजनीति : भाजपा

jantaserishta.com
19 July 2024 8:53 AM IST
सुंदरकांड को लेकर दिग्विजय सिंह का बयान हिंदुओं का अपमान, तुष्टिकरण की राजनीति : भाजपा
x
भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ओर से सुंदरकांड को लेकर दिए गए बयान के बाद मध्यप्रदेश की सियासत गर्मा गयी है।
भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया है। यह वही दिग्विजय सिंह हैं, जिनके लिए हिंदू आतंकवादी हैं। इनके नेताओं के लिए हिंदू हिंसक हैं। आज सुंदरकांड पर सवाल उठाने की इनकी हिम्मत हो जाती है। जब सड़क पर नमाज पढ़ी जाती है, मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन ज़िंदाबाद के नारे लगाए जाते हैं, तब ये कुछ नहीं कहते हैं और जब सनातन के पक्ष में कुछ होता हुआ दिखता है, तो दिग्विजय सिंह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।
उनका मकसद समाज को बांटने का रहा है, इसलिए प्रदेश और देश की जनता ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है और आगे भी नकारती रहेगी।
दरअसल दिग्विजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि हम एक थाने में एफआईआर कराने गए थे, तो वहां सुंदर कांड का पाठ किया जा रहा था। मैं भी दस साल सीएम रहा, लेकिन यह नियम नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाने में सुंदर पाठ का आयोजन एक आम व्यक्ति के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया है और यह नियम के तहत है।
अगर यह नियम के तहत है, तो कांग्रेस पार्टी भोपाल के सभी थानों में आवेदन देने वाली है। हम भी अपने कार्यकर्ताओं का जन्मदिन थानों में मनाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story