अन्य
दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में दायर की याचिका
jantaserishta.com
17 July 2024 8:14 AM IST

x
भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को राजगढ़ लोकसभा चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। चुनाव में वह भाजपा के रोडमल नागर से 1,46,089 मतों के अंतर से हार गए थे।
दिग्विजय सिंह के कार्यालय ने आईएएनएस को बताया कि अपनी याचिका में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अनियमितताओं को उजागर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव मानदंडों का पालन नहीं किया गया।
प्रचार के दौरान, सिंह ने लोगों से यह कहते हुए समर्थन मांगा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है।
सिंह ने पहले रिटर्निंग अधिकारी पर भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था।
चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में कम से कम तीन से पांच लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद थी। इसमें राजगढ़ और छिंदवाड़ा की सीटी भी शामिल थी। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। भाजपा ने राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





