अन्य

हरियाली तीज पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़े भक्त, स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजमान हुए ठाकुर जी

jantaserishta.com
7 Aug 2024 10:36 AM IST
हरियाली तीज पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़े भक्त, स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजमान हुए ठाकुर जी
x
वृंदावन: हरियाली तीज के पावन पर्व पर आज वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में सैकड़ों भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर बांके बिहारी मंदिर के अंदर ठाकुर बांके बिहारी जी को स्वर्ण और रजत के मनमोहक हिंडोले पर विराजमान किया गया। इसके बाद भक्त भगवान कृष्ण और मां राधा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
मंदिर के अंदर सैकड़ों की संख्या में भक्त भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। हरियाली तीज के मौके पर भक्तों की भीड़ पूरे दिन कम होने की उम्मीद नहीं है।
साथ ही देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मथुरा जिला प्रशासन ने त्योहार को देखते हुए नगर में पुख्ता प्रशासनिक तैयारियां की हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें। मंदिर के आसपास और गलियों में सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
वहीं बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। इस बार भी प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए हैं। मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर भक्तों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती वृंदावन की संकरी गलियों में भीड़ से होने वाली अफरा-तफरी होती है।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली के साथ पूरे वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी भगवान का पूजन-अर्चन कर हिंडोले सजाए जाएंगे। इस दौरान इन मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
हरियाली तीज भक्तों के लिए श्रद्धा के प्रति भक्ति और आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को बधाईयां देकर खुशियां बांटते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story