अन्य

देवेन्द्र फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री : तमिल सेल्वन

jantaserishta.com
25 Nov 2024 8:17 AM IST
देवेन्द्र फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री : तमिल सेल्वन
x
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन 'महायुति' को भारी बहुमत मिला है। भाजपा ने इस चुनाव में 132 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
भाजपा के लिए यह जीत कई मायनों में विशेष है क्योंकि महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में उसे भारी नुकसान हुआ था। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा तेज हो गई है। साथ ही महाराष्ट्र की अगली सरकार में मंत्रिमंडल में किन लोगों को जगह दी जाएगी, इस पर भी चर्चा चल रही है।
सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र की अगली सरकार में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर आए तमिल सेल्वन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
वायरल हो रहे इस लेटर पर जब आईएएनएस ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं तीसरी बार चुनाव जीता हूं। मैं कार्यकर्ता के तौर पर काम करता हूं और आगे भी करता रहूंगा।"
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बारे में तमिल सेल्वन ने कहा, "मैं देवेंद्र फडणवीस के आशीर्वाद से तीसरी बार जीता हूं। मैं एक बार फिर आशीर्वाद लेने के लिए यहां आया हूं।"
‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने इस चुनाव से जाहिर कर दिया है कि बिना विकास कार्य के वोट नहीं मिलेगा। सेवा के माध्यम से महाराष्ट्र में भाजपा और महायुति जिंदा है।
यह पूछे जाने पर कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, तमिल सेल्वन ने कहा है कि महायुति को जनता ने बहुमत दिया है। भाजपा ने 132 सीटें जीती हैं। देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।
तमिल सेल्वन ने सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें 73,429 वोट मिले। कांग्रेस के गणेश कुमार यादव को 65,534 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 7895 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story