अन्य

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह हरिहरनाथ मंदिर का विकास, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी

jantaserishta.com
5 Feb 2025 8:33 AM IST
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह हरिहरनाथ मंदिर का विकास, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी
x
पटना: बिहार के सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 136 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक के बाद इसकी जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में कुल 136 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर बिहार के जिलों में प्रगति यात्रा के क्रम में 20 हजार करोड़ रुपए की कुल 188 योजनाओं की घोषणाएं की थीं, जिनमें मंत्रिमंडल से कुल 121 तथा विभाग के स्तर पर 67 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। मंत्रिमंडल से पूर्व में प्रगति यात्रा संबंधी 39 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इस बैठक में कुल 82 योजनाओं को स्वीकृति दी गई। इस प्रकार प्रगति यात्रा में हुई घोषणाओं में से कुल 121 को स्वीकृति दी गई।
उन्होंने बताया कि बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग की कुल 495.12 करोड़ रुपए की पांच, ग्रामीण कार्य विभाग के 64.69 करोड़ रुपए की दो, पर्यटन विभाग के तहत 344.01 करोड़ रुपए की सात, ऊर्जा विभाग की चार, जल संसाधन विभाग की कुल 3,645.67 करोड़ रुपए की 12, स्वास्थ्य विभाग की 862.34 करोड़ रुपए की दो, शिक्षा विभाग की 56.80 करोड़ रुपए की एक, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की 42.37 करोड़ रुपए की एक, खेल विभाग की तीन, पथ निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 6,577.38 करोड़ रुपए की 42, उद्योग विभाग की एक, मद्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक-एक योजना की स्वीकृति दी गई। पिछली बैठक में 39 योजनाओं पर मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी थी।
उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग की योजनाओं में पूर्णिया जिला के पूरन देवी मंदिर के विकास के लिए 33 करोड़ से ज्यादा की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए 90 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story