अन्य
हरियाणा में मजबूरी में निकाय चुनाव करा रही नायब सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
jantaserishta.com
22 Feb 2025 8:31 AM IST

x
रोहतक: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। इसी बीच, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार मजबूरी में निकाय चुनाव करा रही है, उनकी चुनाव करवाने की कोई मंशा नहीं थी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "हरियाणा में निकाय चुनाव भाजपा मजबूरी में करवा रही है, उनकी चुनाव कराने की कोई मंशा नहीं थी। इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करने वाली है।"
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हवा-हवाई है और उनके वायदे भी हवा-हवाई ही हैं। सौ दिन के कार्यकाल में नायब सैनी सरकार ने कुछ नहीं किया है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी नगर निगम में भाजपा का मेयर है, वहां केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। लोगों को कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं। यहीं नहीं, भाजपा के मेयर तो सरकार के सामने खुद को असहाय कहते हुए नजर आ रहे थे। इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और असली विकास कांग्रेस के मेयर और पार्षद शहरों में करवाएंगे।
उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं, क्योंकि वह हरियाणा से हैं और इससे पहले दिल्ली में जो मुख्यमंत्री थे, वह भी हरियाणा से ही थे। दिल्ली में जो मुख्यमंत्री बनेगा, वह हरियाणा का ही होगा, क्योंकि तीनों तरफ से हरियाणा ने दिल्ली को घेर रखा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





