अन्य

सपा के गढ़ करहल पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कहा- 'भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत'

jantaserishta.com
12 Aug 2024 9:23 AM IST
सपा के गढ़ करहल पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कहा- भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत
x
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके चलते राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं और सियासी गुणा-गणित भी शुरू हो गया है। मैनपुरी की करहल सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी जीत का दावा कर रही हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल विधानसभा सीट की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को सौंपी है। इसके चलते वो रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ करहल पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार की।
बृजेश पाठक ने कहा कि ''करहल विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जो कल्याणकारी योजनाएं हैं ,वो जन-जन तक पहुंची हैं। लोगों का मानना है कि भाजपा इस बार करहल में प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।''
उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा सीट पर प्रत्याशी अभी तय नहीं हुआ है। हमारी पार्टी को अभी इस पर फैसला लेना है। जैसे ही उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगेगी, तो मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी।
बता दें कि मैनपुरी की करहल सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। 1993 के बाद केवल एक चुनाव को छोड़ दें तो सपा के प्रत्याशियों को कोई नहीं हरा पाया है। अखिलेश यादव ने अपना पहला विधानसभा चुनाव भी इसी सीट से लड़ा था।
2022 विधानसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव करहल सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को हराया था। अखिलेश यादव 2024 लोकसभा चुनाव में कन्नौज लोकसभा सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।
कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह सीट रिक्त है। ऐसे में उपचुनाव में सपा इस सीट पर अपने दबदबे को कायम रखना चाहती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story