अन्य

राजद नेता तेजस्वी यादव पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का तंज

jantaserishta.com
2 Aug 2024 8:40 AM IST
राजद नेता तेजस्वी यादव पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का तंज
x
मुजफ्फरपुर: राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जहां सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर लगातार घेर रहे हैं। वहीं, गुरुवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दावा करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी हाल में बिहार में पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।
मुजफ्फरपुर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोगों को हर तरह से सुरक्षित माहौल देना हमारा संकल्प है और इसको हम पूरा करेंगे। पुलिस को अपराधियों को कुचलने के लिए पूरी छूट दे दी गई है और यही कारण है कि अपराधियों की उनकी भाषा में जवाब दिया जा रहा है।
अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों को भी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि केवल सोशल मीडिया पर लिखने से कुछ नहीं होता। उन्हें पीड़ित के घर जाना चाहिए। विपक्ष यह संकल्प ले कि एक भी अपराधी को सांसद या विधायक नहीं बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन वाली सरकार है। इसमें किसी भी अपराधी को पनपने नहीं दिया जाएगा। जो भी घटनाएं हुई हैं, सरकार उसको लेकर गंभीर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story