अन्य

कैथल में बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 50

jantaserishta.com
14 Nov 2024 9:03 AM IST
कैथल में बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 50
x
कैथल: कैथल जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हो गई है। 12 नवंबर को जिले में दो नए मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिला महामारी विशेषज्ञ शमशेर सिंह ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने बताया है कि डेंगू मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलर्ट मोड पर है। डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 3428 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 50 संक्रमित मरीज मिले हैं।
उन्होंने बताया कि अभी किसी भी मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत नहीं पड़ी है। वहीं, लोगों को भी डेंगू के खिलाफ जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि, अक्सर हमारी लापरवाही की वजह से हम डेंगू के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा है कि पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढंक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढंकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
बता दें कि जिले में सप्ताह के शुरुआत में ही डेंगू के पांच मरीज मिले थे। पांचों मरीज इससे संक्रमित थे। वहीं, 82 जगहों पर डेंगू मच्छर का लार्वा मिला था। बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर डेंगू मच्छर का लार्वा मिला वहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। डोर टू डोर कैंपेन के तहत स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 10 हजार से ज्यादा दुकानों व घरों का सर्वे किया है।
करीब 100 से ज्यादा संदिग्ध लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 2500 से ज्यादा जगहों पर डेंगू मच्छर का लार्वा मिल चुका है। आंकड़ों की बात करें तो गत वर्ष यहां पर 118 मरीज डेंगू के मिले थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story