अन्य

मस्जिद का अवैध हिस्सा तोड़ो, नहीं तो मैं धारावी में करूंगा मंदिर का न‍िर्माण : नितेश राणे

jantaserishta.com
22 Sept 2024 8:45 AM IST
मस्जिद का अवैध हिस्सा तोड़ो, नहीं तो मैं धारावी में करूंगा मंदिर का न‍िर्माण : नितेश राणे
x
मुंबई: भाजपा विधायक नितेश राणे ने बीएमसी और मुंबई पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द धारावी की मस्जिद का अवैध हिस्सा तोड़ो, नहीं तो वह खुद धारावी जाकर मस्जिद के पास मंदिर का निर्माण शुरू कर देंगे। इसके बाद मुंबई की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।
दरअसल, धारावी में लगभग 25 साल पुरानी एक मस्जिद के अवैध हिस्से को ढहाने पहुंची बीएमसी की टीम पर हमला किया गया और नारेबाजी की गई। यहां पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
नितेश राणे ने कहा, हम बार-बार कह रहे हैं कि इनको बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान नहीं मानना है, इन्हें हमारे देश में शरिया-कायदा लाना है। इसका उदाहरण उन्होंने धारावी में दिखाया है।
मस्जिद का जो भाग अवैध है, उसे ध्वस्त करने के लिए नगर निगम के लोग वहां पहुंचे थे। जिहादियों ने बीएमसी की गाड़ियों में तोड़-फोड़ की। इस तरह की दादागिरी अगर दिखाना है, तो उन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश जाना चाहिए। मुंबई में यह दादागिरी नहीं चलने वाली है।
उन्‍होंने कहा क‍ि अगर नगर निगम को मंदिर तोड़ना होता है, तो ह‍िंदू समाज कभी इस तरह का विरोध नहीं करता। हिंदू समाज हमेशा बीएमसी के कर्मचारियों को सपोर्ट करता है। हिंदुओं को एक न्याय और जिहादियों को दूसरा न्याय यहां पर चलने वाला नहीं है।
राणे ने कहा, मैं बीएमसी और मुंबई पुलिस से अपील करता हूं कि अगर सही वक्त पर अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया गया, तो हम वहां मंदिर बनाने का काम शुरू करेंगे। अगर मुंबई में कानून व्यवस्था खराब होती है, तो इसकी जवाबदेही इन जिहादियों की होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story