अन्य

दिल्ली वाले सही नाम का चुनाव 5 फरवरी को करेंगे: भगवंत मान

jantaserishta.com
31 Jan 2025 9:01 AM IST
दिल्ली वाले सही नाम का चुनाव 5 फरवरी को करेंगे: भगवंत मान
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस समय आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से स्टार प्रचारक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार जनसभाएं और प्रत्याशियों के लिए रैलियां कर रहे हैं। भगवंत मान पंजाबी आबादी वाले इलाकों के साथ-साथ जाट बाहुल्य इलाकों में भी प्रचार करके आम आदमी पार्टी के कामों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं।
इसी कड़ी में गुरुवार को भगवंत मान तुगलकाबाद विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी सहीराम पहलवान के लिए चुनाव प्रचार में पहुंचे।
मंच पर पहुंचने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा में मौजूद सभी का धन्यवाद किया और कहा कि आज जो मैं बात आपसे करूंगा, वो आपके चूल्हे से जुड़ी हुई होगी। 5 फरवरी को दिल्ली वाले अगले 5 साल के लिए अपनी किस्मत लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव दो पार्टियों के बीच है, जिसमें एक लड़ाई वाली है और दूसरी पढ़ाई वाली है। एक तरफ गाली वाले हैं तो दूसरी ओर अस्पताल वाले हैं।
उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल ये घोषणा करते हैं कि महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए दूंगा, तो भाजपा वाले मोदी साहब को बताते हैं कि अब क्या करें। फिर, वो कहते हैं कि आप 2,500 रुपए कर दो। अगर आम आदमी पार्टी घोषणा करती है तो वो सवाल उठाते हैं कि हम मुफ्त की चुनावी रेवड़ी बांट रहे हैं। लेकिन, जब भाजपा घोषणा करती है तो उस पर सवाल नहीं उठाया जाता है।
भगवंत मान ने कहा कि मैं थोड़ा देर से पहुंचा हूं और हम नियम-कानून को मानने वाले लोग हैं। इसी कारण मैं ज्यादा वक्त नहीं लूंगा। मुझे कई अन्य सभाओं में भी जाना है।
उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि तुगलकाबाद विधानसभा में सही कैंडिडेट पर मुहर लगाकर सहीराम पहलवान को चुनना है और उन्हें जीत दिलानी है।
इस दौरान तुगलकाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री देर से पहुंचे हैं, इसलिए उनके पास समय सीमा कम थी। वह कम बोले हैं, लेकिन जो भी बोले हैं, सही बोले हैं। इस बार तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी की जीत तय है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story