अन्य

होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक, काटे चालान

jantaserishta.com
15 March 2025 8:22 AM IST
होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक, काटे चालान
x
नई दिल्ली: रंगों का त्योहार होली देशभर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही रंगों के इस उत्सव में लोग झूमते हुए नजर आए। हालांकि, सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों को दिल्ली पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस ने सबक सिखाते हुए चालान भी काटे। इस दौरान कुछ युवक पुलिस से बहस करते हुए भी दिखे।
दरअसल, दिल्ली और ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस ने कार की खिड़कियों से काली फिल्में हटाईं और कई जिलों की सीमाओं पर वाहनों की गहन जांच की। द्वारका, विकास पुरी, जनकपुरी और उत्तम नगर पुलिस थानों की टीमों ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर होली के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया और व्यवस्था बनाए रखी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में जगह-जगह पुलिस की बैरिकेडिंग लगाई गई है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं यातायात आवाजाही सुचारू रूप से जारी रहे।
जिससे किसी को सड़क पर दिक्कत और परेशानी न हो। इसके अलावा हम उन लोगों पर भी नजर बनाए हुए हैं, जो अक्सर शराब पीकर हुडदंग मचाने के लिए सड़कों पर उतरते हैं। इसके लिए लोकल पुलिस को भी चिन्हित जगहों पर तैनात किया गया है। मालूम हो कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस के अधिक जवान लगाए गए। होली और रमजान में जुम्मे की नमाज एक दिन पड़ने पर बीते दिनों काफी विवादित बयान सामने आए थे।
इसे लेकर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राज्य की पुलिस पर भी थी। इस कड़ी में दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान दिन भर तैनात रहे। समय-समय पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को मिठाई ख‍िलाकर और रंग लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story