अन्य

दिल्ली प्रीमियर लीग : क्लाइमैक्स अभी बाकी है !

jantaserishta.com
18 March 2025 8:56 AM IST
दिल्ली प्रीमियर लीग : क्लाइमैक्स अभी बाकी है !
x
नई दिल्ली: लंबे समय तक खिंचने वाली दिल्ली प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण भले ही थकाऊ और उबाऊ रहा लेकिन ‘क्लाइमैक्स’ बेहद रोमांचक होने जा रहा है। इसलिए क्योंकि कागजों पर दमदार और मैदान में शानदार प्रदर्शन करने वाली चार-पांच टीमों के बीच का निर्णायक संघर्ष ‘अंत भला सब भला’ की तर्ज पर फुटबॉल की ऊंचाई छू सकता है।
डीपीएल 2024-25 का समापन 24 मार्च को राजधानी के डॉ. बीआर स्टेडियम मैदान पर होगा। निर्णायक दिवस पर भाग लेने वाली टीमों के बीच पहला मैच दिल्ली एफसी और सुदेवा एफसी के बीच खेला जाएगा। दूसरे मैच में मौजूदा चैम्पियन गढ़वाल हीरोज और सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स भिड़ेंगे।
तारीफ की बात यह है कि छह महीने तक चली नीरस और उबाऊ लीग का पटाक्षेप शानदार होने जा रहा है। हालांकि अभी कुल 8 मैच खेले जाने बाकी हैं लेकिन तमाम उठापटक के बावजूद चार श्रेष्ठ टीमें अंत तक खिताबी होड़ में बनी हुई हैं। लीग आयोजन समिति ने इस बार दूरदर्शिता दिखाते हुए अंतिम दिन संभावित विजेताओं को समर्पित किया है।
हालांकि अब तक के आंकड़े सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स के पक्ष में जाते हैं लेकिन अन्य तीन को कमतर आंकना भूल होगी। गढ़वाल हीरोज मौजूदा चैम्पियन है जबकि डीएफसी और सुदेवा एफसी के युवा खिलाड़ी उलटफेर करने का दम रखते हैं। उठा पटक हुई तो रॉयल रेंजर्स भी हैरान कर सकती है l
यदि सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स अपने सभी मैच जीत लेते हैं तो सारी अटकलबाजियां धरी रह जाएंगी और इस बार नई टीम चैम्पियन बन सकती है। हाल में पुलिस खेलों का खिताब जीतने वाले सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स के हौसले बुलंद है तो मोहन बागान पर जीत दर्ज करने वाली गढ़वाल हीरोज के युवा भी लगातार दूसरी बार खिताब पर नजर गड़ाए हुए हैं। लेकिन इतना तय है कि विजेता का फैसला अंतिम दिन के नतीजों तक खिंच सकता है l
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story