अन्य

दिल्ली प्रीमियर लीग: तरुणसंघा ने वायुसेना को चौंकाया, हिंदुस्तान हारी

jantaserishta.com
31 Jan 2025 8:47 AM IST
दिल्ली प्रीमियर लीग: तरुणसंघा ने वायुसेना को चौंकाया, हिंदुस्तान हारी
x
नई दिल्ली: डीएसए प्रीमियर लीग में आज यहां नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए मैच में तरुण संघा ने इंडियन एयर फ़ोर्स को 2-1 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए l दिन के दूसरे नीरस मुकाबले में नेशनल यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब ने हिंदुस्तान एफसी को एकमात्र गोल से हरायाl लाल बॉयलन किलोंग ने 36वें मिनट में विजयी टीम का गोल किया l तरुणसंघा के लिए चिहंसा औऱ मैन ऑफ द मैच इरूंगबम ने गोल जमाए l एयर फ़ोर्स का गोल संकित ने किया l
मैच दर मैच बेहतर प्रदर्शन करने वाले तरुण संघा ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया लेकिन खाता खोलने के लिए 75वें मिनट तक इन्तजार करना पड़ा l चिहंसा ने पहला औऱ फिर लम्बी सीटी से चंद सेकंड पहले इरूंगबम के गोल से जीत पाई l इस बीच मिली पेनल्टी पर संकित ने एयर फ़ोर्स का गोल बनाया l
नेशनल और हिन्दुस्तान का मुकाबला मिड फील्ड तक आकर्षक रहा लेकिन गोल मुहाने पर दोनों तरफ के खिलाडियों के निशाने लक्ष्य से दूर रहेl
आज की जीत से तरुणसंघा ने 16 मैचों में 18 अंक जुटा लिए हैँ, जबकि एयर फ़ोर्स के 17 मैचों में 16 अंक हैँ l नेशनल यूनाइटेड के 16 मैचों 19 औऱ हिंदुस्तान के 15 मैचों में 16 अंक बने हैं l
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story