
x
नई दिल्ली: प्लेयर ऑफ़ द मैच सिबिन एस के दमदार खेल से सीआईएसएफ प्रोन्टैक्टर ने दिल्ली एफ सी को गोल शून्य बराबरी पर रोक कर डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए l दिन के दूसरे मुकाबले में सुदेवा दिल्ली एफ सी ने वाटिका फुटबाल क्लब को कांटे की टक्कर में 2-1 से हराया l विजेता टीम के लिए सिनाम माइकल सिंह और ऋतुराज सिंह ने पहले हाफ में गोल जमाए लेकिन पाला बदलने के बाद वाटिका भारी पड़ी और विपुल के पेनल्टी गोल से सम्मानजनक हार पाई l ऋतुराज को प्लेयर ऑफ़ द मैच आंका गया l
अम्बेडकर स्टेडियम मैदान पर खेले गए बराबरी के मुकाबले में सीआईएसएफ का भाग्य ने साथ दिया l हालांकि सीआईएफसी की रक्षापंक्ति ने शानदार खेल दिखाया लेकिन डीएफसी का खलनायक उसका नियमित स्ट्राइकर जी गयरी रहा जिसने गोल ज़माने के चार आसान मौके बर्बाद किए l खासकर, दूसरे हाफ में डीएफसी ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन अग्रिम पंक्ति का लचर प्रदर्शन आड़े आया l
आज के परिणाम से सीआईएसएफ ने अंक तालिका में आठ मैच खेल कर 17 अंकों के साथ पहला स्थान बना लिया है l डीएफसी के भी इतने ही मैचों में 15 अंक हैं l सुदेवा ने 16 और वाटिका ने 10 अंक जुटाए हैं।
प्रीमियर लीग में सीआईएसएफ, रॉयल रेंजर्स, डीएफसी, गढ़वाल हीरोस और सुदेवा ख़िताबी दौड़ में आगे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





