अन्य

दिल्ली प्रीमियर लीग: दिल्ली एफसी की संघर्षपूर्ण जीत

jantaserishta.com
2 Nov 2024 8:56 AM IST
दिल्ली प्रीमियर लीग: दिल्ली एफसी की संघर्षपूर्ण जीत
x
नई दिल्ली: प्लेयर ऑफ द मैच सजल बाग के गोल से दिल्ली एफसी ने फ्रेंड्स यूनाइटेड को 2-1 से हरा कर डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए। अम्बेककर स्टेडियम पर खेले गए उतार चढ़ाव वाले मैच में विजेता टीम के लिए थोंगखोंग नाओबा और सजल ने गोल जमाए। पराजित टीम का गोल अक्षय राज के नाम रहा।
इस मैच के नतीजे से डीएफसी के सात मैचों में 14 अंक हो गए है। पराजित फ्रेंड्स इतने ही मैचों में 7 अंक ही जुटा पाई है। हालांकि दोनों टीमों के अंकों में बड़ा अंतर है लेकिन परस्पर मुकाबले में डीएफसी को खासा संघर्ष करना पड़ा। विजेता टीम के युवा खिलाड़ियों ने कई मौके बेकार किए।
गढ़वाल हीरोज के विरुद्ध बेहद आक्रामक खेल का प्रदर्शन करने वाले डीएफसी के युवा खिलाड़ी आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए वरना गोल अंतर खासा बड़ा हो सकता था।
फिलहाल गढ़वाल एफसी , सुदेवा, दिल्ली एफसी, रॉयल रेंजर्स और सीआईएसएफ अंक तालिका में आगे चल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story