
x
नई दिल्ली: डीएसए प्रीमियर लीग में गुरूवार को यहां अम्बेडकर स्टेडियम पर खेले गए मैच में सीआईएसएफ प्रोन्टैक्टर ने यूनाइटेड भारत फुटबाल क्लब को 4-1 से हरा कर अंक तालिका में मजबूत बढ़त बना ली है l
विजेता टीम की जीत का आकर्षण मोहम्मद इमरान रहा जिसने 18 और 81वें मिनट में दो गोल जमा कर प्लेयर ऑफ़ द मैच का सम्मान पाया l प्रताप और साहिल कुमार ने दो अन्य गोल बांटे l पराजित यूनाइटेड भारत को सांत्वना गोल विजेता टीम के मुनीश की आत्मघाती कोशिश पर मिला l
अंक तालिका में टॉप पर पहुंची सीआईएसएफ का खेल पर शुरू से ही दबदबा रहा l इमरान, प्रताप और साहिल ने कई अच्छे मौके गंवाए वरना जीत का अंतर बड़ा हो सकता था l यूनाइटेड भारत के खिलाड़ी फ्रेंड्स यूनाइटेड के साथ हुए हादसे के बाद पूरी रंगत में नज़र नहीं आए l तालमेल की कमी के चलते उसे एक और हार का सामना करना पड़ा l
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





