
x
नई दिल्ली: तीसरी दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब कौन जीतेगा, फिलहाल कोई दावा करना जल्दबाजी होगी l इसलिए क्योंकि छह महीने से भी अधिक समय तक चलने वाली लीग का समापन रोमांचक होने जा रहा है l दो दिन में चार मैच खेले जाने शेष हैं और सभी मुकाबले अपने आप में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं l इतना तय है कि यदि सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स क्रमशः सुदेवा एफसी और गढ़वाल हीरोज के विरुद्ध अपने दोनों ही मैच जीत जाती है तो ताज उसके सिर सजना तय है l लेकिन जरा सी ढील गत विजेता गढ़वाल हीरोज या सुदेवा का काम आसान कर देगी l
शनिवार, 22 मार्च को खेले जाने वाले मैचों में यदि सीआईएसएफ युवा खिलाड़ियों से सजी सुदेवा से जीत जाती है और दूसरे मुकाबले में गढ़वाल हीरोज रॉयल रेंजर्स पर भारी पडती है तो सोमवार 24 मार्च को खेले जाने वाला सीआईएसएफ - गढ़वाल का निर्णायक मुकाबला खुद ब खुद फाइनल बन जाएगा l इसके साथ ही तीसरी डीपीएल विजेता का फैसला भी हो जाएगा l
सीआईएसएफ, गढ़वाल, सुदेवा, रॉयल रेंजर्स और दिल्ली एफसी खिताबी होड़ में शामिल हैं लेकिन रॉयल रेंजर्स और डीएफसी के मौके लगभग समाप्त हो चुके हैंl लगातार दो मैच हार कर डीएफसी ने खुद अपना काम खराब किया है l इसमें दो राय नहीं कि आल इंडिया पुलिस खेलों की विजेता सीआईएसएफ बेहद संतुलित टीम है औऱ पहली बार दिल्ली की प्रीमियर लीग जीत सकती है l लेकिन गढ़वाल हीरोज को कमतर आंकना भूल होगी l सुदेवा यदि उठ पटक कर दे तो सीआईएसएफ मुश्किल में पड़ सकती है l
शनिवार, 22 मार्च के मैच (अम्बेडकर स्टेडियम) :
सुदेवा एफसी : सीआईएसएफ 12बजे
गढ़वाल हीरोज : रॉयल रेंजर्स एफसी 3:00 बजे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





