अन्य

दिल्ली पुलिस ने वरुण चौधरी और हनी बग्गा के खिलाफ दर्ज किया मामला

Nilmani Pal
26 March 2025 11:01 AM IST
दिल्ली पुलिस ने वरुण चौधरी और हनी बग्गा के खिलाफ दर्ज किया मामला
x

दिल्ली। नई दिल्ली में एनएसयूआई द्वारा संसद घेराव किया गया इस दौरान देशभर से आए हजारों NSUI कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर में संसद घेराव आंदोलन किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में यह आंदोलन रखा गया था इस आंदोलन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं दिल्ली प्रभारी हनी बग्गा के ऊपर दिल्ली पुलिस द्वारा गैर जमानती धाराएं लगाकर FIR दर्ज किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं दिल्ली प्रभारी हनी बागा को पुलिस द्वारा कल रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था और आज उनकी जमानत पर रिहाई की गई दरअसल NSUI द्वारा पांच मुद्दों को लेकर संसद घेराव किया गया है

X UGC के तानाशाही नियम नामंजूर!

X NEP 2020 नहीं चलेगी!

× छात्र संघों पर रोक नहीं सहेंगे!

X शिक्षा के भगवाकरण का विरोध जारी रहेगा!

X पेपर लीक बंद करो और बढ़ती बेरोजगारी रोकों।

राष्ट्रीय सचिव दिल्ली प्रभारी हनी बग्गा ने रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल हमने छात्रों के हित पर देशव्यापी संसद घेराव दिल्ली की जंतर मंतर में किया था इस दौरान हमारे नेता श्री राहुल गांधी एवं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में इस आंदोलन को किया गया ।

जिस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है उन्हें शिक्षा से वंचित करने का कार्य केंद्रीय की सरकार कर रही है इसको हमारे नेता राहुल गांधी ने भी कहा है कि अब विश्वविद्यालय में लोकतंत्र खत्म हो गया है RSS की विचारधारा वाली केंद्र की सरकार लोगों को ना शिक्षा दे पा रही है ना रोजगार इन्हीं सभी बातों को हमारे नेता ने कार्यक्रम में दोहराया और हजारों की छात्रों की संख्या देखकर केंद्र की सरकार और दिल्ली पुलिस दर चुकी है जिस कारण दिल्ली पुलिस ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे ऊपर गैर जमानती धारा लगाकर हमारे आवास को कुचलना का कार्य किया है पर हम केंद्र की सरकार एवं दिल्ली पुलिस को यह बोलना चाहते हैं कि कितने भी मुकदमे दर्द करने हैं कर लीजिए पर यह आंदोलन और यह आवाज नहीं रुकेगी आने वाले समय में हम और उग्र तरीके के साथ केंद्र सरकार को गिरने का कार्य करेंगे।

Next Story