अन्य

दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने वजीराबाद बैराज का किया दौरा

jantaserishta.com
7 Jun 2024 3:35 PM IST
दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने वजीराबाद बैराज का किया दौरा
x
नई दिल्ली: दिल्ली में जल संकट बरकरार है। लोगों को पीने का स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। दूसरी तरफ इस पर राजनीति भी जमकर हो रही है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आए आदेश के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।
इसी बीच दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को वजीराबाद बैराज का दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जनता को यह बताने की कोशिश की कि यमुना का जलस्तर लगातार गिर रहा है और इसके पीछे भाजपा के साथ ही हरियाणा सरकार मिलकर साजिश रच रही है।
आतिशी अपने विभाग के अधिकारियों के साथ वजीराबाद बैराज पहुंची और वहां का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वजीराबाद बैराज पर 2 जून से लगातार पानी का स्तर कम हो रहा है। यह 2 जून को 671.3 फीट से घटकर मात्र 669.7 फीट रह गया है। एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में पानी की समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहा है, दूसरी ओर बीजेपी शासित हरियाणा सरकार दिल्ली के लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है।
आतिशी ने बताया कि 2 जून को यमुना का जलस्तर 671.3 फीट था। 3 जून को यह जलस्तर 671.2 फीट हो गया, उसके बाद 4 जून को जलस्तर 671.1 फीट पर पहुंच गया। 5 जून को जलस्तर 671 फीट मापा गया था। उसके बाद 6 जून को जलस्तर 670.5 फीट पहुंच गया। उनके मुताबिक शुक्रवार 7 जून को जल स्तर 669.7 फीट पहुंच गया है।
आतिशी ने इससे पहले भी आरोप लगाया था कि भीषण गर्मी में दिल्ली वालों को पानी मिलना काफी मुश्किल हो गया है। भाजपा शासित हरियाणा सरकार ना तो पानी दे रही है और ना ही हिमाचल प्रदेश से आने वाले पानी को दिल्ली की तरफ बढ़ाने को तैयार है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार दिल्ली सरकार को मिलने वाले पानी को आगे भेजने को तैयार नहीं है। एक तरफ हिमाचल सरकार पानी देने की तैयारी कर चुकी है, लेकिन हरियाणा उसमें रोड़ा अटका रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story