अन्य

दिल्ली सरकार का फैसला, सभी सरकारी इमारतों का होगा फायर ऑडिट

jantaserishta.com
3 April 2025 8:17 AM IST
दिल्ली सरकार का फैसला, सभी सरकारी इमारतों का होगा फायर ऑडिट
x
नई दिल्ली: गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत राष्ट्रीय राजधानी स्थित सभी सरकारी इमारतों, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का फायर ऑडिट 15 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे अब दिल्ली की सरकारी इमारतों में सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।
दिल्ली में गर्मी के मौसम में पारा 45 डिग्री से भी ऊपर चला जाता है। अक्सर आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। इसका उद्देश्य आग लगने की घटनाओं को रोकना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
फायर ऑडिट के तहत, प्रत्येक सरकारी इमारत में आग से बचाव के उपायों की समीक्षा की जाएगी। इसमें इमारतों में मौजूद अग्निशामक उपकरणों की जांच, एग्जिट रूट्स का सत्यापन और आग से संबंधित अन्य सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष ध्यान रखा जाएगा, क्योंकि ये स्थान अधिक भीड़भाड़ वाले होते हैं और यहां किसी भी प्रकार की दुर्घटना का प्रभाव व्यापक हो सकता है।
दिल्ली सरकार इस फायर ऑडिट प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी, ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story