अन्य

ऊंगली उठाने से पहले दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी को समझें : वीरेंद्र सचदेवा

jantaserishta.com
31 Aug 2024 8:48 AM IST
ऊंगली उठाने से पहले दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी को समझें : वीरेंद्र सचदेवा
x
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। सचदेवा ने कहा है कि ऊंगली उठाने से अच्छा है कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझें।
दरअसल, दिल्ली सरकार में मंत्रियों द्वारा भाजपा पर आरोप लगाया गया है कि वह दिल्ली ऑपरेशन लोटस चलाकर उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ना चाहते हैं, दिल्ली सरकार को खत्म करना चाहते हैं। बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से भाजपा पर इस तरह का आरोप पहली बार नहीं लगाए गए है, पूर्व में सरकार में मंत्री, सांसद प्रेस वार्ता कर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप भाजपा पर लगा चुके हैं।
आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि गोपाल राय व अन्य जो भी हैं, उन्हें भाजपा पर इस तरह का आरोप लगाने से पहले थोड़ा सोच लेना चाहिए। क्योंकि, इनकी प्रेस वार्ता करने वाली मंत्री आतिशी ने गलत आरोप लगाया। जिसकी वजह से कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। शनिवार को इसी मामले में उनकी तारीख है। आम आदमी पार्टी के अपने घर में आग लगी हुई है, भ्रष्टाचार के कारण पार्टी दो फाड़ हो चुकी है, नेतृत्व है नहीं। दिल्ली में संवैधानिक व्यवस्था ठप्प है, इनके कुनबे में आग लगी है और कुनबे के लोग भाग रहे हैं। इधर-उधर ऊंगली उठाने से पहले यह लोग अपनी जिम्मेदारी को समझें।
वहीं भाजपा विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली में संवैधानिक नैतिकता के मूल्यों को तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आप सरकार की हरकतें न केवल संविधान की मूल भावना का उल्लंघन करती हैं, बल्कि दिल्ली के नागरिकों के कल्याण और हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों की अखंडता को भी खतरे में डालती हैं। यही वजह है कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पैदा हुए संवैधानिक संकट को लेकर, दिल्ली के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा के लिए भाजपा विधायक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात कर उन्हें इन सभी मामलों से अवगत कराएंगे और जल्द से जल्द दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने का आग्रह करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story