अन्य
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का 21 जून से अनिश्चितकालीन 'पानी सत्याग्रह'
jantaserishta.com
21 Jun 2024 8:36 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन 21 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आतिशी अनशन से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगी।
उन्होंने बताया कि दिल्लीवालों को उनके हक का पानी मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। फिर भी हरियाणा ने पानी नहीं दिया, इसलिए अब मजबूरन 'पानी सत्याग्रह' करना होगा। गांधी जी ने सिखाया है कि सच्चाई की लड़ाई लड़ने के लिए सत्याग्रह अंतिम उपाय है। हम शुकव्रार से सत्याग्रह के जरिए दिल्ली वालों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।
आतिशी ने बताया कि दिल्ली को हरियाणा से 613 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी मिलना चाहिए। लेकिन, हरियाणा मात्र 513 एमजीडी पानी दे रहा है। दिल्ली में हरियाणा से रोजाना 100 एमजीडी पानी कम आ रहा है। इससे पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई है और 28 लाख से ज़्यादा लोगों को अपने हक का पानी नहीं मिल पा रहा है। जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के 28 लाख लोगों के हक का पानी नहीं छोड़ती है, तब तक मैं अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूंगी।
उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी से दिल्ली वाले परेशान हैं। जब दिल्ली वालों को ज़्यादा पानी की जरुरत है, उस दौरान दिल्ली में पानी की किल्लत हो गई है। दिल्ली की कुल पानी की सप्लाई 1,005 मिलियन गैलन प्रतिदिन है। इसमें से 613 एमजीडी हरियाणा से आता है। लेकिन, हरियाणा पिछले कुछ दिनों से 513 एमजीडी पानी दे रहा है, यानी दिल्ली में रोजाना 100 मिलियन गैलन पानी कम आ रहा है। इस कारण दिल्ली में 28 लाख से ज़्यादा लोगों को अपने हक का पानी, सप्लाई का पानी नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि मैंने जलमंत्री होने के नाते हरसंभव कोशिश की। केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार से बात की। हिमाचल प्रदेश पानी देने को तैयार है, लेकिन, वह भी हरियाणा से होकर आना है और इसके लिए हरियाणा सरकार ने मना कर दिया। हम सुप्रीम कोर्ट गए। हमनें अपने अधिकारियों को हरियाणा सरकार के पास भेजा, फिर भी हरियाणा सरकार ने पानी देने से मना कर दिया। दिल्ली सरकार के विधायक जलशक्ति मंत्री से मिलने गए कि वो हरियाणा सरकार को दिल्ली के लिए पानी छोड़ने को कहें। मैंने प्रधानमंत्री को भी चिट्ठी लिखी। लेकिन, इन सबके बावजूद अभी तक हरियाणा सरकार ने दिल्लीवालों को पानी नहीं दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





