
x
नई दिल्ली: दिल्ली के लोगों को मुफ्त पानी और बिजली देने वाली राज्य की सरकार घाटे में चल रही है। अगर समय रहते स्थिति नहीं सुधरी कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल सकेगा।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, "यह सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है। अरविंद केजरीवाल अपने भाषण में कहते थे कि अगर ईमानदारी से काम किया जाए तो सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन, दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के कारण इतिहास में पहली बार राजकोषीय घाटा बढ़ रहा है, ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ था। दिल्ली एक राजधानी है और यहां पर केंद्र द्वारा भी बहुत पैसा मिलता है।"
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर यहां पर घाटा हो जाए तो यह "दुर्भाग्यपूर्ण" है। दिल्ली में डीटीसी घाटे में चली गई है। जल बोर्ड घाटे में है। सड़क की मरम्मत के लिए पैसा नहीं है। सड़कों की लाइट ठीक कराने के लिए पैसे नहीं हैं। यहां तक कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। महज दो माह का पैसा दिल्ली सरकार के पास बचा है।
भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली की यह स्थिति दिखाती है कि किस स्तर पर राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। अरविंद केजरीवाल के लॉजिक से सरकार ईमानदार हो तो पैसे की कोई कमी नहीं होती है। इससे सिद्ध हो गया है कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और दिल्ली आज इसकी कीमत चुका रही है।
कपिल मिश्रा ने कहा, "यह केवल 7000 करोड़ रुपये का घाटा नहीं है। यह तो राजकोषीय घाटा है जो सरकार का है। इसके अलावा जल बोर्ड 70 हजार करोड़ रुपये के घाटे में जा चुका है, डीटीसी का निजीकरण हो चुका है। घाटा अभी इतना नहीं है जितना दिखाया जा रहा है। घाटा कई लाख करोड़ का हो चुका है। यह घाटा बिजली और पानी मुफ्त देने के कारण नहीं हुआ है, यह घाटा भ्रष्टाचार और लूट की कारण हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





