अन्य

दिल्ली सरकार एमसीडी कर्मचारियों के लाभ के लिए कोई स्कीम लेकर नहीं आई : बांसुरी स्वराज

jantaserishta.com
31 Oct 2024 8:22 AM IST
दिल्ली सरकार एमसीडी कर्मचारियों के लाभ के लिए कोई स्कीम लेकर नहीं आई : बांसुरी स्वराज
x
नई दिल्ली: दीपावली पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में काम करने वाले कर्मचारियों को राज्य सरकार ने दीपावली का तोहफा दिया। कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी के साथ बोनस भी दिया गया। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निगम के सफाई कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि 18 साल में पहली बार समय से पहले उन्हें सैलरी और बोनस मिला है।
आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। सैलरी देकर कौन सा अनोखा काम किया है। यह तो उनका हक है मिलना ही चाहिए। दिल्ली सरकार को बताना चाहिए कि वह कर्मचारियों के लाभ के लिए कोई नई स्कीम क्यों नहीं लेकर आई।"
उल्लेखनीय है कि एमसीडी कर्मचारियों को सैलरी मिलने पर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "दिल्ली नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई। 18 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि उनकी तनख्वाह महीना खत्म होने से पहले ही मिल रही है। पहले सात-आठ महीने तक उनकी तनख्वाह रुकी रहती थी, लेकिन अब वक्त से पहले मिलती है। इस बार दीपावली के अवसर पर एमसीडी ने महीना खत्म होने से पहले ही सभी सफाई कर्मियों को उनकी तनख्वाह और साथ में दीपावली बोनस भी भेज दिया है, ताकि सभी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी दीपावली मना सकें। मैं सभी सफाई कर्मियों और उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।"
केजरीवाल ने दिल्ली में पटाखों पर बैन को लेकर कहा कि यहां तक ​​कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी कहा है कि प्रदूषण को देखते हुए हमें पटाखे नहीं जलाने चाहिए, हमें दीये जलाने चाहिए। यह रोशनी का त्योहार है, पटाखों का नहीं। ऐसा नहीं है कि हम किसी पर एहसान कर रहे हैं। जो भी प्रदूषण होगा, उससे हमारे बच्चे पीड़ित होंगे। इसलिए इसमें कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं है। सबकी जान जरूरी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story