अन्य
‘महिला सम्मान योजना’ को धरातल पर उतारने की दिल्ली सरकार की इच्छा नहीं : संदीप दीक्षित
jantaserishta.com
29 Dec 2024 8:58 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की ‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि इसे चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया जाए।
इस पूरे मामले पर नई दिल्ली विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक योजना लाई। इसके तहत हर महीने 2100 रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे। हम आम आदमी पार्टी से एक सवाल पूछ रहे हैं कि इस तरह का वादा पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने किया था। पार्टी जीती और सरकार बनी। लेकिन, महिलाओं के बैंक खाते में एक भी रुपया नहीं आया। हम दिल्ली में उनसे पूछ रहे थे कि जब पंजाब में नहीं कर पाए तो दिल्ली में कैसे करोगे। आम आदमी पार्टी दिल्ली की महिलाओं के लिए ऐसा वादा कर रहे हैं, जिसे धरातल पर उतारने की सरकार की कोई इच्छा नहीं है।
‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर एलजी द्वारा लिए गए फैसले को गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रभावित किए जाने के अरविंद केजरीवाल के आरोप पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हम तो जांच कराने के लिए दिल्ली के एलजी के पास ही जा सकते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के पास तो जाएंगे नहीं कि आप अपनी योजना की जांच कराए।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि संदीप दीक्षित का उपयोग भाजपा उनके खिलाफ कर रही है। जब इस पर संदीप दीक्षित की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा इस तरह के बयान और आरोप लगाना इनकी पुरानी आदत है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को लेकर क्या आरोप लगाए, हम आज तक सबूत मांग रहे हैं कि आरोप को सिद्ध करें। लेकिन, आम आदमी पार्टी सिर्फ झूठे आरोप लगाकर छवि को बदनाम करती रही है। मैं आईएएनएस के माध्यम से आज अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं। आइए और मेरे साथ बहस कीजिए और साबित कीजिए कि मेरा भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध है। मैं उनके खिलाफ 100 ऐसे सबूत दे सकता हूं, जिससे यह साफ होता है कि इन्होंने भाजपा की मदद की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





