अन्य

दिल्ली चुनाव : आप के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, अपमानजनक पोस्ट का आरोप

jantaserishta.com
26 Jan 2025 8:29 AM IST
दिल्ली चुनाव : आप के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, अपमानजनक पोस्ट का आरोप
x
नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ शिकायत दी। इसमें आरोप लगाया गया है कि 'आप' के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट कर पार्टी के नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है जो आचार संहिता का उल्लंघन है।
चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कांग्रेस ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने अपने अधिकृत एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें ऊपर के आधे हिस्से में अरविंद केजरीवाल और पार्टी के दूसरे नेताओं की तस्वीरें हैं जिसे 'केजरीवाल की ईमानदारी' शीर्षक दिया गया है। निचले आधे हिस्से में भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें हैं। कांग्रेस नेताओं में सांसद राहुल गांधी, अजय माकन और संदीप दीक्षित की तस्वीरें हैं। इनके लिए पोस्टर में लिखा गया है 'सारे बेईमानों पर पड़ेगी भारी'।
कांग्रेस ने इसे पूरी तरह से बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि यह पोस्ट केवल राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस नेताओं की प्रतिष्ठा को गिराने की एक चाल है। इस तरह के बेतुके आरोपों के जरिए आम आदमी पार्टी चुनाव के दौरान अपने विरोधियों को नीचा दिखाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि आप के नेता खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं और अब वे दूसरों पर इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर राजनीति कर रहे हैं।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस पोस्ट को आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से हटाने का निर्देश दिया जाए और उसके के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story