अन्य
दिल्ली चुनाव : आदर्श नगर में आप की पकड़, मुकेश गोयल से नई उम्मीद
jantaserishta.com
17 Jan 2025 8:20 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली की आदर्श नगर विधानसभा राज्य के उत्तरी क्षेत्र की एक प्रमुख और समृद्ध सीट है। यह सीट चांदनी चौक लोकसभा में आती है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से मुकेश गोयल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है जो स्थानीय लोगों के बीच एक परिचित नाम है। वह लंबे समय तक पार्षद रहे हैं और क्षेत्र की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं।
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श नगर विधानसभा सीट पर आप को महज 1,589 वोटों से जीत मिली थी। पवन शर्मा ने इस सीट से आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था, जिनके सामने भाजपा के राज कुमार भाटिया और कांग्रेस के मुकेश कुमार गोयल थे। हालांकि, पार्टी ने इस बार पवन शर्मा का टिकट काटकर मुकेश गोयल को टिकट दिया है।
आदर्श नगर विधानसभा सीट के इतिहास पर अगर हम नजर डालें तो यहां पहला चुनाव 1993 में हुआ था, जहां भाजपा के जयप्रकाश यादव ने कांग्रेस के मंगत राम को सिर्फ 40 वोटों से हराया था। इसके बाद 1998, 2003 और 2005 के चुनावों में मंगत राम ने जीत हासिल की।
साल 2013 के चुनाव में भाजपा के राम किशन सिंघल ने जीत दर्ज की। लेकिन, 2015 में आप के पवन शर्मा ने इस सीट पर जीत हासिल की। साल 2020 में इस सीट से पवन शर्मा दूसरी बार जीते। इस बार आप ने मुकेश गोयल को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
मुकेश गोयल लंबे समय से पार्षद हैं। साल 2022 में उन्होंने पहली बार आम आदमी पार्टी की टिकट पर पार्षद पद का चुनाव जीता, जबकि इससे पहले वह कई बार कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुने जा चुके थे। साल 2021 में वह आप में शामिल हुए थे और अब पार्टी ने उन्हें आदर्श नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। मुकेश गोयल की छवि एक सक्रिय और जनता के बीच लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित हुई है।
आदर्श नगर विधानसभा सीट पर कुल 1,77,411 वोटर हैं, जिनमें से 96,847 पुरुष, 80,517 महिला और 47 थर्ड जेंडर वोटर हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





