अन्य
दिल्ली चुनाव 2025 : 'दूल्हा कहां है', पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर कसा तंज
jantaserishta.com
26 Jan 2025 8:22 AM IST

x
नई दिल्ली: जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला करार दिया है। मनीष ने कहा कि जिस तरह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषनाएं की हैं, इससे साफ हो गया कि वह भी मान रहे हैं कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव भाजपा हार रही है।
सिसोदिया ने कहा कि अमित शाह कह रहे हैं कि दिल्ली में अगर भाजपा की सरकार बनी तो 50 हजार नौकरियां देंगे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह दिल्ली के लोगों से मजाक क्यों कर रहे हैं। दिल्ली में ढाई करोड़ लोग हैं और घोषणा पत्र में 50 हजार नौकरियां देने का वादा किया जा रहा है। मुझे लगता है कि उनके पास कोई प्लान नहीं है। प्लान कैसे तैयार किया जाता है, वह अगर सीखना है तो केजरीवाल से सीखना चाहिए क्योंकि उन्होंने प्लान बनाकर नौकरी देने का काम किया है।
दलित डिप्टी सीएम पर अमित शाह के बयान पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें हमारी पार्टी की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि हमारी पार्टी से कौन सीएम और डिप्टी सीएम बनेगा। मैं अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि वह चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली में भाजपा का सीएम फेस कौन होगा, यह भी दिल्ली की जनता को बता देते।
अमित शाह को भी पता है कि वह दिल्ली का चुनाव हार रहे हैं। भाजपा के घोषणा पत्र पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि अमित शाह कह रहे हैं कि दिल्ली में ई-बस लाएंगे। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल पहले ही दिल्ली को ई-बस की राजधानी बना चुके हैं। भाजपा को पता है कि उनकी सरकार नहीं आ रही है, इसलिए वह केजरीवाल के कामों को कॉपी-पेस्ट कर रहे हैं।
मनीष ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है और 5 फरवरी को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनता वोट करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





