अन्य

दिल्ली चुनाव 2025 : कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन भड़ाना का दावा, बदरपुर सीट से जनता युवा चेहरे को देगी मौका

jantaserishta.com
18 Jan 2025 8:17 AM IST
दिल्ली चुनाव 2025 : कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन भड़ाना का दावा, बदरपुर सीट से जनता युवा चेहरे को देगी मौका
x
नई दिल्ली: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से सटे बदरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन भड़ाना ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने आईएएनएस से बातचीत की। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि इस सीट से कम से कम 15 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। सभी अपने-अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। हम भी यहां के मुद्दों को लेकर अपनी तरह से जनता के बीच जा रहे हैं। मेरे पिता ने 40 साल तक सेवा की है। अब सेवा करने का मौका मुझे मिला है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि अगर यहां की जनता मुझे इस सीट से चुनती है तो इस विधानसभा में यदि किसी के साथ अन्याय होगा तो मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा।
आप-भाजपा की चुनावी घोषणाओं पर उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त सभी पार्टी वादे करती हैं, कांग्रेस ने भी किया है। राहुल गांधी ने युवाओं के साथ महिलाओं के लिए घोषणाएं की हैं। सवाल यह है कि केजरीवाल ने जो वादे 2020 के चुनाव में किए वे पूरे किए? बदरपुर से स्थानीय विधायक अपने वादे पूरे करने में सफल हुए? जवाब मिलेगा नहीं। मेरी लड़ाई किसी पार्टी या किसी नेता से नहीं है। मैं जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रहा हूं।
केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि दिल्ली का हर नागरिक आज यह मानता है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा के खाते में आठ सीटें आई थीं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story