अन्य

दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, कहा- आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करे सरकार

jantaserishta.com
25 April 2025 8:28 AM IST
दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, कहा- आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करे सरकार
x
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। इस घटना को लेकर देश में गुस्से का माहौल है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ समेत कई लोगों ने शिरकत की। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत मेडिकल सुपरिटेंडेंट अजय शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है, क्योंकि जिनको मारा गया है, उनकी कोई गलती नहीं है। देश में अमन-चैन का माहौल है, लेकिन इस तरह की घटना निंदनीय है। मैं प्रधानमंत्री मोदी की बात से पूरी तरह सहमत हूं, जो लोग ऐसी हरकतें करते हैं, उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होगा, वे सही और गलत को नहीं समझ पाएंगे।"
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट अनुज कुमार झा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में कई लोग मारे गए और वे किसी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े लोग नहीं थे। वे सभी लोग वहां छुट्टियां बिताने गए थे, मगर यह हमला हमारे पड़ोसी देश की सोची समझी राजनीति का हिस्सा है। इस दुख की घड़ी में हम मृतकों के परिवार के साथ खड़े हैं, इसलिए आज कैंडल मार्च में हिस्सा लिया है।
उन्होंने आगे कहा, "हमारी केंद्र सरकार से अपील है कि वह ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी कोई दूसरी घटना घटित न हो। हमें सरकार पर भरोसा है कि वह आतंकियों को सबक सिखाएगी।"
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। दोनों अपने-अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जम्मू-कश्मीर गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story