अन्य
दिल्ली कोचिंग हादसा: वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत
jantaserishta.com
3 Aug 2024 9:23 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें कोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों की मौत के मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सीबीआई इस मामले को स्पष्ट करेगी कि किसकी गलती थी और किसकी खामियां थीं। हम पहले दिन से ही सीबीआई जांच की मांग करते रहे हैं और अब छात्रों को वहां से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक और पार्षद अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते हैं।
सचदेवा ने कहा कि सीबीआई जांच के आदेश के बाद छात्रों को अब अपना आंदोलन खत्म करना चाहिए और अपनी पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना में दिल्ली सरकार की तमाम एजेंसियां दोषी हैं और सीबीआई की जांच में चीजें साफ होंगी।
बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में हुई बारिश से ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भर गया था और उसमें डूबकर यूपीएससी की तैयारी करने वाले एक छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए। हाईकोर्ट ने कहा है कि सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की निगरानी में सीबीआई इस मामले की जांच करेगी।
इस मामले में दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए थे। दिल्ली पुलिस ने कोचिंग मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशराज सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





