अन्य
दिल्ली : चाकूबाजी के पीड़ित परिवार से एम्स में मिलीं सीएम आतिशी
jantaserishta.com
8 Dec 2024 8:32 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शनिवार को गोविंदपुरी इलाके में हुई चाकूबाजी के पीड़ित परिवार से एम्स जाकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पुलिस पर निशाना भी साधा। इस चाकूबाजी में परिवार ने अपना एक सदस्य खो दिया और दूसरे की हालत गंभीर है।
आतिशी का कहना है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार के पास दिल्ली में सिर्फ एक काम कानून-व्यवस्था को संभालते हुए दिल्ली वालों को सुरक्षा देना है। लेकिन वह इसमें पूरी तरह फेल हो गई है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा है कि दिल्ली में गोलीबारी, हत्याएं, फिरौती रोजमर्रा की बात हो गई है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं है। लोग न तो घर के बाहर, न ही घर के अंदर सुरक्षित हैं।
आतिशी ने केंद्र सरकार से कानून-व्यवस्था को संभालने की अपील की और कहा कि "वरना सभी दिल्ली वाले उन्हें सबक सिखाएंगे"।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दो सप्ताह पहले ही गोविंदपुरी इलाके में एक बीट कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान ही गोली मार दी गई थी। शाहदरा में भी आज सुबह एक व्यापारी को गोलियों से भून दिया गया। उन्होंने कहा, "मैं बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि यह दिल्ली में क्या हो रहा है।"
आतिशी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रोज गोलीबारी हो रही है, हत्याएं की जा रही हैं, लोगों को रंगदारी की धमकियां दी जा रही हैं। अब कोई घर से बाहर निकलने में से भी डर रहा है। न कोई रेस्टोरेंट जाना चाहता है, न कहीं और।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





