अन्य

दिल्ली विधानसभा : 24 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र

jantaserishta.com
11 March 2025 8:32 AM IST
दिल्ली विधानसभा : 24 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र
x
नई दिल्ली: दिल्ली की आठवीं विधानसभा का दूसरा सत्र 24 मार्च से शुरू होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को एक पत्र जारी कर विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया। 24 मार्च को विधानसभा में बजट सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसी सत्र में दिल्ली की भाजपा सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है।
इस बजट सत्र से दिल्ली के लोगों को काफी उम्मीदें भी हैं। भाजपा ने दिल्ली के लोगों को विधानसभा चुनाव के दौरान कई वादे किए थे। भाजपा सरकार के इस बजट में उन वादों की झलक देखने को मिल सकती है। बजट में सभी का ध्यान महिला समृद्धि योजना पर भी होगा। भाजपा सरकार ने हाल ही में इसकी स्वीकृति दी है।
इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन के क्षेत्र में सरकार कितने करोड़ रुपये आवंटित करेगी। इस पर भी सभी का ध्यान होगा।
दरअसल, पूर्व की सरकार में आम आदमी पार्टी का विशेष तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य पर फोकस रहता था। भाजपा सरकार के इस बजट में देखना होगा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य पर कितना बजट आवंटित करती है।
हालांकि, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि दिल्ली का आगामी बजट "विकसित दिल्ली बजट" को जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। यह बजट दिल्ली के विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली की जनता ने उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाई है और अब उनकी सरकार का उद्देश्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना है।
सरकार का ध्यान दिल्ली के हर वर्ग के विकास, उन्नति और कल्याण पर है। इस बजट में विशेष रूप से महिलाओं की आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, प्रदूषण नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन का सुधार, नौकरियों का सृजन, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, गरीबों के लिए सस्ता और पौष्टिक भोजन, नागरिकों के कल्याण और यमुना नदी की सफाई पर ध्यान दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story