अन्य

दिल्ली : शाहदरा में युवती की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 14 अप्रैल को मारी थी गोली

jantaserishta.com
18 April 2025 8:30 AM IST
दिल्ली : शाहदरा में युवती की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 14 अप्रैल को मारी थी गोली
x
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाहदरा जिले के जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) एनक्लेव थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को हुई एक युवती की हत्या का खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच ने 19 वर्षीय आरोपी रिजवान को करनाल के नीलकंठ ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी संजय कुमार सैन ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "रिजवान नाम के लड़के ने इंस्टाग्राम के जरिए लड़की से संबंध बनाए। बाद में जब वह (लड़की) किसी दूसरे लड़के से मिलने लगी तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया और फिर दो गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।"
जीटीबी एन्क्लेव इलाके में 14 अप्रैल की रात प्रवीण नाम की 20 वर्षीय युवती की दो राउंड गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने जल बोर्ड के गेट के सामने एमआईजी फ्लैट्स के पास घटना को अंजाम दिया था।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम, एडिशनल डीसीपी नेहा यादव, एसीपी, थाना प्रभारी (एसएचओ), क्राइम टीम, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम और स्पेशल स्टाफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी थी।
एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि हमें एक कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया कि एक लड़की को गोली मारी गई है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि युवती की उम्र लगभग 20 साल के आसपास है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
साथ ही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी।
हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महज चार दिन के अंदर ही घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रिजवान नाम के युवक की गिरफ्तारी की है, जो इस घटना का मुख्य आरोपी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story