अन्य
चीनी उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी का दौरा किया
jantaserishta.com
25 Feb 2025 8:28 AM IST

x
बीजिंग: चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन कमेटी ने सोमवार को चीनी उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जर्मनी के बाडेन-वुर्टेमबर्ग, बवेरिया और अन्य स्थानों का दौरा किया और तीन दिवसीय आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान गतिविधि को अंजाम दिया, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों के बीच संचार और आदान-प्रदान को मजबूत किया गया और व्यावहारिक सहयोग को गहरा किया गया।
बताया गया है कि इस प्रतिनिधिमंडल में लगभग 30 कंपनियां और उद्योग संघ शामिल हैं, जो वित्त, परिवहन, ऑटोमोबाइल विनिर्माण, कृषि, मशीनरी विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स बुद्धिमान उपकरण, ऊर्जा और खनिज, सूचना और संचार, नई ऊर्जा और चिकित्सा स्वास्थ्य जैसे उद्योगों को कवर करते हैं।
चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन कमेटी के अध्यक्ष रेन होंगपिन चीनी उद्यमियों का नेतृत्व करते हुए बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य सरकार व बवेरियन राज्य सरकार के अधिकारियों, तथा बॉश, डेमलर, मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और वेकर केमी जैसी जर्मन कंपनियों के प्रमुखों के साथ व्यापक और गहन आदान-प्रदान करेंगे, तथा चीन-जर्मनी आर्थिक और व्यापार सहयोग मंच और तीसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो की संवर्धन बैठक जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे।
हाल के वर्षों में चीन-जर्मनी संबंधों ने अच्छी विकास गति बनाए रखी है और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग निरंतर गहरा रहा है। प्रतिनिधिमंडल की जर्मनी यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष व्यापार, ऑटोमोबाइल विनिर्माण, मशीनरी विनिर्माण, नई ऊर्जा और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निहित शक्ति का विकास करेंगे, दोनों पक्षों के उद्यमों के बीच वार्ता और आदान-प्रदान का आयोजन करेंगे, आपसी लाभ और जीत-जीत के परिणामों का विस्तार करेंगे, चीन-जर्मनी औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के गहन एकीकरण को बढ़ावा देंगे और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





