अन्य

डीपसीक से परिवर्तन आएगा

jantaserishta.com
15 Feb 2025 8:48 AM IST
डीपसीक से परिवर्तन आएगा
x
बीजिंग: हाल में डीपसीक के विजिट और उपयोग की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह ऐसा एप्लिकेशन बन गया है, जिसकी दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या सबसे तेजी से तीन करोड़ को पार करती है।
अब ऑपरेटर, क्लाउड प्लेटफॉर्म, मोबाइल फोन, पीसी और अन्य टर्मिनल निर्माता डीपसीक से जुड़ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों की सरकारी व्यवस्था में भी डीपसीक का व्यापक प्रयोग होने लगा है। यह न केवल जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में एआई के पहुंच को दर्शाता है, बल्कि कुछ अहम परिवर्तन भी आएंगे।
पहला, बुद्धिमान और डिजिटल परिवर्तन की गति तेज होगी। डीपसीक की लोकप्रियता विभिन्न व्यवसायों के उद्यमों और सरकारों के बुद्धिमान परिवर्तन को गति देगी। एआई अब केवल प्रौद्योगिकी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक सेवा का बुनियादी सुविधा बन गया है।
दूसरा, एआई के प्रवेश की बाधा सबसे निचले स्तर तक आ गई है। डीपसीक के खुले स्रोत और लागत प्रभावी की विशेषता है। इससे अधिक कंपनियां और व्यक्ति एआई तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। केवल बड़ी कंपनियों के एआई का उपयोग करने की बाधा तोड़ दी गई है।
तीसरा, क्लाउड कंप्यूटिंग और बुद्धिमान कंप्यूटिंग शक्ति का गहन मिश्रण बढ़ाया गया। ऑपरेटर न सिर्फ क्लाउड भंडारण प्रदान करते हैं, बल्कि मॉडल फाइन-ट्यूनिंग और उद्योग ज्ञान आधार जैसे अनुकूलित एआई सेवा भी प्रदान कर सकेंगे।
चौथा, एआई प्रतिस्पर्धा के ढांचे में परिवर्तन होगा। डीपसीक के विकास से जाहिर है कि चीन की अंतर्राष्ट्रीय दिग्गजों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता हो गई है, विशेषकर बड़े मॉडलों के क्षेत्र में। इसे अधिक तकनीकी नवाचार और व्यवसाय का विविध विकास बढ़ाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story