अन्य
मुंबई की बारिश को एन्जॉय कर रही दीपिका सिंह, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
jantaserishta.com
20 Jun 2024 1:53 PM IST

x
मुंबई: 'दीया और बाती हम' में संध्या बिंदनी का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं। उन्होंने सेट पर जाते हुए रास्ते में मुंबई की बारिश को खूब एन्जॉय किया।
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह कार की पिछली सीट पर बैठी हैं और अपने मोबाइल में बारिश के खूबसूरत नजारे को रिकॉर्ड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बैकग्राउंड म्यूजिक में फिल्म 'दहक' के गाने 'सावन बरसे तरसे दिल' को ऐड किया। इस गाने को हरिहरन और साधना सरगम ने गाया है।
वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, "मुंबई की बारिश"। हाल ही में आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार टीवी की दुनिया में कदम रखा, तब उन्होंने लीड रोल निभाने के बारे में सोचा भी नहीं था।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भगवान ने मुझे चुना है। जब मैं 2011 में 'दीया और बाती हम' में शामिल हुई थी, तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी शो की लीड एक्ट्रेस बनूंगी और आज भी मैं इस बेहतरीन शो की लीड एक्ट्रेस हूं।"
छोटे पर्दे पर अपने 13 साल के लंबे सफर में, दीपिका ने 'दीया और बाती हम' सीरियल से टीवी पर डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने संध्या राठी का किरदार निभाया। इस शो से वह रातोंरात फेमस हो गईं। इसके बाद वह 'कवच... महाशिवरात्रि' में दिखाई दीं। साल 2018 में, उन्होंने 'द रियल सोलमेट' वेब सीरीज में भी काम किया।
फिलहाल, वह 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं। यह दो बहनों मंगल और लक्ष्मी की कहानी है। मंगल चाहती है कि उसकी बहन को ऐसा घर मिले जहां उसका सम्मान हो। यह शो कलर्स पर प्रसारित होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





