अन्य
लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 हुई
jantaserishta.com
13 Oct 2024 11:47 AM IST

x
बेरूत: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 8 अक्टूबर 2023 को हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष की शुरुआत के बाद से देश पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 2,255 तक पहुंच गई है, जबकि कुल 10,524 लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि शुक्रवार को लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 26 लोग मारे गए और 144 घायल हो गए। इस बीच, इजरायल रक्षा बलों ने बताया कि शनिवार को देश में लगभग 90 रॉकेट और मिसाइलें दागी गई थीं, जिनमें से ज्यादातर लेबनान से उत्तरी इजरायल में दागी गई थीं।
कुछ रॉकेट और मिसाइलों से हाइफा और अक्को के बंदरगाह शहर पर निशाना साधा गया था, जबकि कुछ अन्य गलील क्षेत्र पर लक्षित थे। इजरायली सेना ने कहा कि कुछ प्रक्षेपास्त्रों को रोक दिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेबनान से लॉन्च किए गए दो ड्रोनों को भी रोक दिया गया।
इजरायली सेना ने सितंबर के अंत से लेबनान पर गहन हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे व्यापक युद्ध की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच संघर्ष जारी है। बता दें कि इससे पहले इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा था कि लेबनान से मध्य इजरायल में दागे गए दो ड्रोनों में से एक ने इजरायल के शहर हर्जलिया में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया था। जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने शुक्रवार को बताया था कि दूसरे ड्रोन को इजरायली वायु सेना ने रोक दिया था। दोनों ड्रोनों पर उसी समय से नजर रखी जा रही थी, जब वे इजरायली क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले के समय इमारत के निवासी संरक्षित क्षेत्र में थे क्योंकि हर्जलिया और पास के शहरों रमत हशारोन और होद हशारोन में चेतावनी सायरन सक्रिय कर दिए गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





