अन्य

भदोही में सपा व‍िधायक के घर म‍िला पंखे से लटका क‍िशोरी का शव

jantaserishta.com
10 Sept 2024 8:13 AM IST
भदोही में सपा व‍िधायक के घर म‍िला पंखे से लटका क‍िशोरी का शव
x
भदोही: भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर सोमवार को 17 साल की लड़की का पंखे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान नाजिया के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से विधायक के घर पर रहकर घरेलू कार्य करती थी। घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालिकाना की है। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है।
भदोही ज‍िले की पुल‍िस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने कहा क‍ि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी भदोही और प्रशासनिक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। एसपी ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। उन्‍होंने बताया क‍ि लड़की कई वर्षों से व‍िधायक के घर रहकर घरेलू कार्य करती थी। मामले में जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। इस मामले की जांच के ल‍िए गठ‍ित टीम की र‍िपोर्ट के बाद ही क‍िसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story