अन्य

'इश्क विश्क रिबाउंड' का डांस नंबर 'जचदी' आपकाे थिरकने पर कर देगा मजबूर

jantaserishta.com
28 Sept 2024 8:37 AM IST
इश्क विश्क रिबाउंड का डांस नंबर जचदी आपकाे थिरकने पर कर देगा मजबूर
x
मुंबई: अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'इश्क विश्क रिबाउंड' में अभिनेत्री पश्मीना रोशन के साथ काम करने वाले गायक-अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्‍म का डांस नंबर 'जचदी' लॉन्च किया है।
'विक्की डोनर' फेम अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर अपने गाने का म्‍यूजिक वीडियो शेयर किया। इस गाने में उत्सव की खुशी से भरा माहौल देखा जा सकता है।
यह गाना गरबा की धुनों और पंजाबी संगीत के मधुर स्पर्श से भरा हुआ है, जो एक जबरदस्‍त डांस नंबर है।
अपनी खुशी को जाहिर करते हुए आयुष्मान ने कहा, "'जचदी' इस त्यौहारी सीजन में आप सभी के लिए एक उपहार है। भारतीय त्यौहारों का एक अलग ही माहौल होता है और मैं इन सभी उत्सवों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं इस ट्रैक के साथ हम आपको इस त्यौहारी सीजन में पूरी तरह से डूबने और 'जचदी' की धुनों पर थिरकने के लिए एनर्जी से भर देना चाहते हैं। यह गाना मेरे लिए भी बेहद खास है, क्योंकि इसमें मेरी पसंदीदा पंजाबी धुनों को गरबा संगीत के साथ मिलाया गया है।"
उन्होंने कहा, ''यंगवीर को गीत के बोल, प्रोडक्शन के लिए शरण रावत और इस गाने की रचना के लिए गोल्डबॉय को बहुत-बहुत धन्यवाद। हनीफ और असलम की ढोल की धुनें सभी को पता हैं और इस गाने में उनका स्पर्श आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। मैं सभी के डांस का जश्न मनाने और 'जचदी' के साथ कुछ शानदार यादें बनाने का इंतजार नहीं कर सकता।''
हाल ही में रिलीज किया गया यह गाना नवरात्रि के दौरान पार्टियों और पंडालों में लोगों को उत्‍साह से भर देगा। विशेष रूप से पंजाबी संगीत के मिश्रण के साथ असलम-हनीफ की जोड़ी द्वारा दिए गए ढोल-बीट्स का स्पर्श इसमें एक शानदार माहौल जोड़ता है।
इस गीत को आयुष्मान खुराना ने खूबसूरती से गाया है और गोल्डबॉय ने इसे संगीतबद्ध किया है। गीत के बोल यंगवीर द्वारा लिखे गए हैं और शरण रावत ने इसे बनाया है।
‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और कई अन्य फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुकी स्नेहा शेट्टी कोहली ने इस वीडियो का निर्देशन किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story